Sidhu Moose Wala Murder : सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे CM भगवंत मान, गांववालों ने किया प्रदर्शन, विरोध के बाद लौटे AAP विधायक

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 03 Jun 2022

Sidhu Moose Wala Murder : सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे CM भगवंत मान, गांववालों ने किया प्रदर्शन, विरोध के बाद लौटे AAP विधायक

डेली संवाद, मानसा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे तो लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दी। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई और बड़ी मुश्किल से भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर तक पहुंच सके। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे जिन्हें विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा।

उसके कुछ देर बाद भगवंत मान पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। गांववालों का कहना था कि एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई थी। भगवंत मान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्होंने कहा कि अगर मूसेवाला की सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो यह घटना न होती।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल भी पहुंचे

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के परिवार को पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़, अरविंद खन्ना भी मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे।

वहीं, पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी गुरुवार को मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मूसेवाला की हत्या के बाद पहली बार आप सरकार के मंत्री गायक के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, ‘आज, मैंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। मैंने मूसेवाला के पिता को भरोसा दिलाया कि हम सच को सामने लाएंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।’

पंजाब पुलिस और सरकार की जांच पर नहीं भरोसा?

वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार को पंजाब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है इसलिए पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनके बेटे की हत्या में केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। सिद्धू मूसेवाला सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि एक सक्रिय कांग्रेसी थे जो पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में खड़े हुए थे।

इसलिए उसकी हत्या के मामले में कई साजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बुधवार को इस मामले में पहले ही एक विशेष जांच दल तैनात कर दिया गया है, लेकिन मारे गए गायक के पिता ने केंद्रीय एजेंसी से भी जांच का अनुरोध किया है।

सचिन विश्नोई ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल क्यों किया

https://www.youtube.com/watch?v=YZSBrfEadO0

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *