पंजाब: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, 2 बड़े नेता भाजपा में जाने को तैयार, कभी भी हो सकती है ज्वाइनिंग

Daily Samvad
2 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस को कभी भी बड़ा झटका लग सकता है। ये झटका कोई और नहीं, बल्कि भाजपा देने जा रही है। भाजपा ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं से बातचीत फाइनल की है, जिससे कांग्रेस के ये दो बड़े नेता कभा भी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं, इसमें एक नेता कांग्रेस सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर रह चुके हैं।

भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका देने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। कांग्रेस पार्टी के 2 बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें कांग्रेसी नेता ओ.पी. सोनी व राजकुमार वेरका के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है

इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है वहीं पार्टी की छवि और धूमिल हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि इन दोनों नेताओं द्वारा कुछ समय से ऐसे संकेत दिए जा रहे थे, जिससे संभावना जताई जा रही है कि ये दोनों नेता भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

उधर, अपने एक बयान में ओपी सोनी ने कहा है कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने की चर्चाएं महज चर्चा है। वहीं, राजकुमार वेरका का अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। फिलहाल इन दो नेताओं को लेकर कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

सचिन विश्नोई ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला का कत्ल क्यों किया

https://youtu.be/YZSBrfEadO0













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *