कपूरथला: लवमैरिज के बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोटकर मार डाला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 04 Jun 2022

कपूरथला: लवमैरिज के बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह, गला घोटकर मार डाला

डेली संवाद, कपूरथला
कपूरथला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में चार दिन पहले मां बनी 24 वर्षीय बलविंदर कौर की उसके ही पति मनजीत सिंह ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। उसने नवजात बच्चे के सामने ही उसे मार डाला। मनजीत पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर उसने पत्नी की जान ले ली।

इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें नवजात अपने पिता के हाथों मां की मौत का मंजर निहार रहा है। बताया जा रहा है कि बलविंदर और मनजीत ने कुछ वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले भी एक बेटा है। बताया जा रहा है मनजीत सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण उसने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मुंह दबाकर की बलविंदर की हत्या

गांव केसरपुर की बलविंदर कौर को गत एक जून को सिविल अस्पताल (कपूरथला) के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसने सिजेरियन आपरेशन के बाद एक लड़के को जन्म दिया। पति ने शक के चलते शनिवार सुबह करीब चार बजे अपने हाथों से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली।

इस संंबंध में डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में शनिवार सुबह मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।

कांग्रेस में बड़ी बगावत, कई दिग्गज BJP में होंगे शामिल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *