पंजाब: CM भगवंत मान के गुमशुदा होने के लगे पाेस्टर, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 04 Jun 2022

पंजाब: CM भगवंत मान के गुमशुदा होने के लगे पाेस्टर, जाने वजह

संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के हलका धूरी में लंबे समय से कदम न रखने व लोगों की सार न देने के विरोध में शहर भर में गुमशुदा की तलाश एमएलए धूरी, धूरी दिआं कंधां ते लिखियां, साड्डा एमएलए कदे नहीं दिखेयां के पोस्टरों से दीवारें भरे हुई है। भारतीय जनता पार्टी हलका धूरी की ओर से शहर भर की दीवारों पर यह पोस्टर लगाकर मुख्यमंंत्री भगवंत मान को आडे हाथों लेने का प्रयास किया गया है।

विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल एक बार ही धूरी में पहुंचे थे, जबकि अब लंबे समय से उनकी ओर से धूरी की तरफ रुख नहीं किया गया है। लोगों का रोष है कि सरकार बनने पर भगवंत मान ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों से चलेगी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री ने अपने हलके की सार नहीं ली।

हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया

हलका धूरी बदहाली के दौर से गुजर रहा है और लोग खुद को ठग्गा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हलका धूरी का विधायक गुमशुदा है के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया। भाजपा के जिला प्रधान व हलका धूरी के इंचार्ज रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि धूरी हलके से जीत कर विधायक व फिर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने कभी दोबारा मुंडकर धूरी कदम नहीं रखा है। हलके के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने के बाद हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया है।

लोगों के दुख-दर्द नहीं सुने व न ही लोगों से हलके की समस्याओं को जानकर उनके समाधान की खातिर कोई कदम उठाया। पंजाब के लोगों के साथ झुठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित रही है, जिसकी बदौलत पंजाब का मौहाल दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। दिन दिहा़ड़े नौजवानों के कत्ल हो रहे हैं व लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

कांग्रेस को लगने वाला है झटका, ये नेता ज्वाइन करेंगे BJP

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *