जालंधर के माडल टाउन में ‘अपना भाई हॉस्पिटैलिटी’ फैमिली रेस्टोरेंट ओपन, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने किया शुभारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 204 शब्द|📅 07 Jun 2022

जालंधर के माडल टाउन में 'अपना भाई हॉस्पिटैलिटी' फैमिली रेस्टोरेंट ओपन, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने किया शुभारंभ

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के माडल टाउन में ‘अपना भाई हॉस्पिटैलिटी’ फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने किया। उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, जालंधर कैंट के नेता आम आदमी पार्टी के नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी, AAP पंजाब महिला विंग की प्रधान राजविंदर कौर, मेहलकलां के विधायक कुलवंत सिंह, निहालसिंह वाला के विधायक मंजीत सिंह विलासपुर, गढ़शंकर के विधायक जयकिशन सिंह रूरी, जालंधर लोकसभा के प्रभारी मंगल सिंह समेत कई विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल थे।

माडल टाउन में खुले इस नए रेस्टोरेंट में सभी तरह के इंडियन फूड और चाट का जबरदस्त वैराएटी और क्वालिटी मौजूद है। ‘अपना भाई हॉस्पिटैलिटी’ फैमिली रेस्टोरेंट का शुभारंभ करते हुए विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि इंडियन फूड में कई वैराएटी और बेहतर क्वालिटी है, जो इस रेस्टोरेंट में उपलब्ध है।

उन्होंने इस दौरान विधायकों के साथ चाट और टिक्की के स्वाद का आनंद भी लिया। इस दौरान ‘अपना भाई हॉस्पिटैलिटी’ फैमिली रेस्टोरेंट के मालिक हरभजन सिंह ने बताया कि उनकी टीम का पूरा जोर क्वालिटी पर है। अपना भाई रेस्टोरेंट में शहर के लोगों को एकदम डिफरेंट और लजीज फूड खाने को मिलेगा।

जालंधर के माडल टाउन में 'अपना भाई हॉस्पिटैलिटी' फैमिली रेस्टोरेंट ओपन, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने किया शुभारंभ

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *