चंडीगढ़। पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां पर भी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा वन विभाग भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इसमें छह अन्य के भी नाम हैं। सीएम भगवंत मान ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मंजूरी दे दी है।
गाैरतलब है कि आज ही राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपये की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था।
गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मसाेत काे सलाखाें के पीछे भेजने की बात कही थी। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलाें ने इस मुद्दे काे जाेर-शाेर से उठाया था। तब शिरोमणि अकाली दल के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी आंदाेलन किया था।
मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़
https://youtu.be/8jBMUYDG5bM