जालंधर में अवैध निर्माण की बाढ़, अब मंडी रोड पर लक्ष्मी सिनेमा वाली गली में बन गई कई दुकानें, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 178 शब्द|📅 08 Jun 2022

जालंधर में अवैध निर्माण की बाढ़, अब मंडी रोड पर लक्ष्मी सिनेमा वाली गली में बन गई कई दुकानें, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

डेली संवाद, जालंधर
शहर में अवैध निर्माणों को नई कमिश्नर दीपशिखा शर्मा भी नहीं रोक सकी हैं। जिससे शहर के हर गली और मोहल्ले में अवैध रूप से निर्माण हो रहा है। खासकर शहर में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण बढ़ गए हैं, जिससे निगम के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है।

ताजा मामला मंडी रोड का है। जहां लक्ष्मी सिनेमा वाली गली में सैंट्रल बैंक के साथ अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहा है। यहां अवैध रूप से कई दुकानें बनाई जा रही है। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने भी इसकी शिकायत नगर निगम की कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से की है। रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से मंडी रोड पर अवैध निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर और विजीलैंस से भी शिकायत करेंगे।

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *