सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले, पढ़ें

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 733 शब्द|📅 08 Jun 2022

transfers1

लखनऊ। IAS officers transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन ने 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जबकि एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद में नए जिलाधिकारी (डीएम) तैनात किये गए हैं जबकि बरेली मंडल में नए आयुक्त भेजे गए हैं।

योगी सरकार मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक और शिकायतों के आधार पर जल्दी ही कई और जिलाधिकारियों और जनता से सीधे जुड़े विभागों में तैनात आइएएस अफसरों के तबादले कर सकती है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया

सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुके लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश और इटावा की डीएम श्रुति सिंह को शासन में सचिव पद पर तैनाती दी गई है। अभिषेक प्रकाश को सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा श्रुति सिंह को सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ विभाग का महानिदेशक भी बनाया गया है। सचिव पद पर प्रमोट हो चुकीं अलीगढ़ की डीएम सेल्वा कुमारी जे. अब बरेली मंडल की आयुक्त होंगी।

निदेशक स्थानीय निकाय रहीं शकुंतला गौतम को श्रम आयुक्त बनाया गया है। वह भी सचिव पद पर प्रोन्नत हो चुकी हैं। बरेली मंडल के आयुक्त आर.रमेश कुमार अब प्रमुख सचिव रेशम विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा के साथ राज्य परियोजना निदेशक व निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनात रहीं अनामिका सिंह को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है।

कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश अब गोरखपुर के डीएम होंगे। गोरखपुर के डीएम के साथ मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज के पद पर तैनात रहे विजय किरन आनंद को फिर प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। उन्हें मेला अधिकारी कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम फिरोजाबाद रहे सूर्यपाल गंगवार अब लखनऊ के डीएम होंगे।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाख जी. को एक बार फिर कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। विशाख जी. पहले भी डीएम कानपुर रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें डीएम कानपुर के पद से हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल अब बलिया में यह जिम्मेदारी संभालेंगी। बलिया के डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह को डीएम अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।

प्रियंका निरंजन को डीएम बस्ती तैनात किया गया

डीएम जालौन रहीं प्रियंका निरंजन को डीएम बस्ती तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत रहीं चांदनी सिंह को डीएम जालौन बनाया गया है। झांसी के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय अब डीएम इटावा होंगे। प्रयागराज के नगर आयुक्त रवि रंजन को डीएम फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

कानपुर की डीएम नेहा शर्मा अब निदेशक स्थानीय निकाय होंगी। विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनात भवानी सिंह खगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला को विशेष सचिव ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के साथ निदेशक नेडा के पद पर तैनाती दी गई है। महाराजगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीलम साईं तेजा को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है।

  1. कृष्णा करुणेश – जिलाधिकारी गोरखपुर
  2. विजय किरण आनंद – प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार
  3. अनामिका सिंह सचिव
  4. सूर्यपाल गंगवार – जिलाधिकारी लखनऊ
  5. अभिषेक प्रकाश – सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
  6. विशाख जी. – जिलाधिकारी कानपुर
  7. भवानी सिंह – एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
  8. अनुपम शुक्ला – विशेष सचिव ऊर्जा
  9. सीलम साईं – सीडीओ जौनपुर
  10. सेल्वा कुमारी जे – आयुक्त बरेली
  11. सौम्या अग्रवाल – जिलाधिकारी, बलिया
  12. इंद्र विक्रम सिंह – जिलाधिकारी, अलीगढ़
  13. प्रियंका निरंजन – जिलाधिकारी , बस्ती
  14. चांदनी सिंह – जिलाधिकार जालौन
  15. अवनीश कुमार राय – जिलाधिकारी, इटावा
  16. श्रुति सिंह – सचिव, चिकित्सा
  17. रवि रंजन – जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
  18. नेहा शर्मा – निदेशक, स्थानीय निकाय
  19. शकुंतला गौतम – श्रम आयुक्त, कानपुर
  20. आर रमेश कुमार – प्रमुख सचिव, रेशम
  21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *