जालंधर में अब कांग्रेसी नेता रविशंकर गुप्ता को जान से मारने की धमकी, वेस्ट बंगाल का युवक काबू, पुलिस थाने में हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 08 Jun 2022

जालंधर में अब कांग्रेसी नेता रविशंकर गुप्ता को जान से मारने की धमकी, वेस्ट बंगाल का युवक काबू, पुलिस थाने में हंगामा

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवासी सेल के उप चेयरमैन रवि शंकर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। पिछले 3 दिनों से गुप्ता के मोबाइल पर अननॉन नंबर से लगातार फोन आते थे और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

रवि शंकर गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। जांच में पता चला कि जालंधर के ठाकुर टेलर के पास काम कर रहा पश्चिम बंगाल के युवक ने रवि शंकर गुप्ता के मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी। रवि शंकर गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल पर फोन आता था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है।

पश्चिम बंगाल के एक युवक का नाम और नंबर निकला

उन्होंने पहले तो इसे इग्नोर किया लेकिन जब तीसरी बार फोन आया तो उन्होंने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने जब मोबाइल नंबर की जांच की तो वह नंबर जालंधर में चलता हुआ पाया गया। इसके बाद लोकेशन ट्रेस करवाई गई तो ठाकुर टेलर के यहां काम करने वाले पश्चिम बंगाल के एक युवक का नाम और नंबर निकला।

पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर लिया है लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की है। वहीं कांग्रेसी नेता रवि शंकर गुप्ता ने कहा है कि पुलिस इस मामले में अब लीपापोती करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के युवक पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पुलिस ने इस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की

आपको बता दें कि मानसा के कांग्रेसी नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के कांग्रेसी नेताओं को लगातार अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी आ रही है। इससे पहले जालंधर के ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

मूसेवाला मर्डर के बाद गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने की होड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *