गैंगस्टरों के दो ग्रुप में खूनी गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर और 3 बदमाशों को लगी गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 09 Jun 2022

गैंगस्टरों के दो ग्रुप में खूनी गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर और 3 बदमाशों को लगी गोलियां

रेवाड़ी। gangwar in haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बीच सड़क दो नामी गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में एक राहगrर के अलावा दोनों गैंग से जुड़े 3 लोगों को गोलियां लगी हैं। गैंगवार की इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि रेवाड़ी शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर आलू और झोटा गैंग का आमना-सामना हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों तरफ से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं। राहगीर गोविंद के पैर में गोली लगी। धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश के हाथ में गोली लगी। गांव भोतवास अहीर निवासी मोटा के पीठ और कूल्हे में गोली लगी है। धारूहेड़ा निवासी विकास की पीठ में गोली लगी है। गोविंद को पुष्पाजंलि, राजेश व मोटा को ट्रॉमा सेंटर तथा विकास को एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई बदमाशों की हो चुकी हत्या

गैंगवार के चलते आलू और झोटा गैंग के बीच पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। झोटा गैंग ने 5 साल पहले कुख्यात बदमाश रवि उर्फ आलू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आलू गैंग ने झोटा गैंग बदमाश चवन्नी के अलावा एक अन्य बदमाश का मर्डर कर दिया था। इसके अलावा कुख्यात बदमाश झोटा पर भी जानलेवा हमला हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुख्यात बदमाश राजकुमार उर्फ झोटा फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है, जबकि आलू गैंग का सरगना सुनील फिलहाल जेल में बंद है। दोनों ही गैंग के कुछ गुर्गे फिलहाल बाहर हैं, जिनके बीच गोलियां चली हैं।

MLA परगट, Ex MLA सुशील रिंकू गिरफ्तार!

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *