पंजाब: पूर्व मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज करने पर भड़की कांग्रेस, CM मान की कोठी के बाहर दिया धरना

Daily Samvad
2 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने अपने दो पूर्व मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किए जाने से मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में 60 पूर्व व वर्तमान विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने उनके आपास पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने आधा घंटा मान के आवास के बाहर धरना दिया। इसके बाद उन्हें अंदर बुला दिया गया।

पेड़ों की कटाई में रिश्वत लेने का आरोप

बता दें, साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ वन विभाग के पेड़ों की कटाई में रिश्वत लेने का आरोप है। इससे पहले, धर्मसोत का नाम बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में आया था। 63.91 करोड़ रुपये के इस घोटाले में विपक्ष में रहते हुए आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने साधू सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी को लेकर राज्यवार प्रदर्शन किया था।

चौतरफा दबाव को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तत्कालीन मुख्य सचिव विनी महाजन से इस मामले की जांच करवाई। जांच के बाद मुख्यमंत्री ने साधू सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन कागजों में पूर्व मंत्री को क्लीन चिट नहीं मिली है।

RBI के ऐलान से पहले ही महंगा होने लगा कर्ज

https://youtu.be/ym5WSj-vfrg















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *