सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मोहाली के जलवायु टावर में पुलिस ने मारा छापा, 7 से 8 लोग हिरासत में, होमलैंड सोसाइटी में भी दबिश, सिंगरों में खलबली

Daily Samvad
2 Min Read
Police Raid
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 09 Jun 2022

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मोहाली के जलवायु टावर में पुलिस ने मारा छापा, 7 से 8 लोग हिरासत में, होमलैंड सोसाइटी में भी दबिश, सिंगरों में खलबली

चंडीगढ़/मोहाली। मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। मोहाली पुलिस शहर के कई सोसाइटीज में रेड कर रही है। मोहाली की जलवायु टावर सोसाइटी में पुलिस टीम ने आज रेड के दौरान 7 से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक अपराधिक छवि वाले बदमाश की पहचान हुई है, जिसके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तार जुड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बताने से बच रही है।

बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी रेड कर रही है। इस सिलसिले में मोहाली पुलिस ने शहर की कई सोसाइटियों में सर्च आपरेशन चलाया है। अभी मोहाली पुलिस के 20 से 25 जवानों की टीम आज सुबह ही खरड़ के जलवायु टावर में रेड करने पहुंची थी।

होमलैंड सोसाइटी में रेड

बताया जा रहा है कि यहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम होमलैंड सोसाइटी में रेड करने पहुंची है। बता दें कि होमलैंड सोसाइटी में पंजाब के कई सिंगर रहते हैं। यहां रेड करने के बाद पुलिस टीम एक और जगह रेड करने वाली है। अभी तक पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 शार्प शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें पंजाब में भी अलग-अलग छापामारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलवायु टावर के पकड़े गए एक बदमाश पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसकी भूमिका सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार मुहैया करवाने से जुड़ी हुई हो सकती है। अभी तक 7 से 8 लोगों को पुलिस ने जलवायु टावर से हिरासत में लिया है।

RBI के ऐलान से पहले ही महंगा होने लगा कर्ज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *