नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, कई दुकानों के अतिक्रमण पर चली डिच

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 11 Jun 2022

नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, कई दुकानों के अतिक्रमण पर चली डिच

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना नगर निगम के अधिकारियों ने सरकारी छुट्टी वाले दिन शनिवार को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की। किचलु नगर मेन रोड पर दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया है। यह कार्रवाई सुबह सवेरे की गई, जब यह दुकानें खुली भी नहीं थी।

अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम की तरफ से पहले ही इन दुकानदारों को नोटिस जारी हुआ था। अतिक्रमण के चलते हर रोज ट्रैफिक में व्यवधान पड़ रहा था। आखिरकार निगम ने शनिवार जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटा दिया है। बता दें कि इस अतिक्रमण के कारण यहां सुबह ट्रैफिक जाम रहता था। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

रोड पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था

एटीपी मदनजीत बेदी ने बताया कि किचलु नगर मेन रोड पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण की जगह पर सामान सजाया जा रहा था। इस बाबत काफी दिन पहले लिखित शिकायत भी मिली थी। शिकायत के आधार पर निगम की तरफ से दुकानदारों को नोटिस भी जारी कर तुरंत अपने स्तर पर इसे हटाने के लिए कहा गया था।

दुकानदारों ने नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कोशिश नहीं की। इसलिए शनिवार की सुबह बिल्डिंग ब्रांच टीम ने जेसीबी मशीन लगा अतिक्रमण को तोड़ दिया है। लगभग 10 दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया है। इन सभी लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो निगम की तरफ से दोबारा कार्रवाई की जाएगी।

PUBG खेलने से रोका तो लड़के ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

https://youtu.be/Q7l936QiISc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *