पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी समर्थक गिरफ्तार, अवैध खनन की जांच में फंस सकते हैं चन्नी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 11 Jun 2022

पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी समर्थक गिरफ्तार, अवैध खनन की जांच में फंस सकते हैं चन्नी

डेली संवाद, चंडीगढ़/रूपनगर
पंजाब में अवैध खनन के मामला की जांच अब धीरे-धीरे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ जा रही है। यही नहीं, पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के एक करीबी को इस मामले में गिरफ्तार किया है और चन्नी की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में पंजाब की सियासत और गरमा सकती है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व वन मंत्रियों साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर भ्रष्टाचार का शिकंजा कसते देख रूपनगर पुलिस भी हरकत में आ गई है। श्री चमकौर साहिब थाना में इसी साल 25 जनवरी को दर्ज जंगलात विभाग की जमीन में से पौधे गिराकर अवैध खनन के मामले में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी समर्थक इकबाल सिंह सालापुर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में कई राजफाश हो सकते हैं

सूत्रों के अनुसार सालापुर की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई राजफाश हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी जो अब तक यही कहते आए हैं कि उनका अवैध कारोबार से कोई संबंध नहीं है, तक भी इस मामले की आंच पहुंच सकती है। अहम बात ये है कि जिंदापुर में जंगलात विभाग के रकबे में से भी खनन का मामला पिछले साल जंगलात विभाग के ही तत्कालीन ब्लाक रेंज अधिकारी ने उठाया था, तब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी थे।

उस शिकायत पर तो कछुआ चाल कार्रवाई हुई, लेकिन रेंज अधिकारी का तबादला राकेट की गति से हो गया। उसके बाद मामला दब गया था। तत्कालीन रेंज अधिकारी राजवंत सिंह ने 18 नवंबर 2021 को तत्कालीन एसएचओ को अवैध खनन के बारे में पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा था।

तत्कालीन एसडीएम को भी पत्र लिखा

जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 22 नवंबर 2021 को तत्कालीन एसडीएम को भी पत्र लिखा था। इसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की अपील की थी। रेंज अधिकारी ने प्रतियां अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेजी थीं।

सियासी दावपेंच से अब तक आरोपित इकबाल सिंह सालापुर पुलिस की कार्रवाई से खुद को बचाता रहा है। सालापुर के खिलाफ साल 2016, 2017 और 2020 में अवैध खनन के आरोप में अलग अलग मामले दर्ज होते रहे, लेकिन आरोपित किसी तरीके से बचता रहा।

इसी साल 22 जनवरी को अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर सालापुर समेत कइयों की फोटो जारी करके अवैध खनन मामले में तत्कालीन कांग्रेस सरकार को घेरा था। इसके बाद श्री चमकौर साहिब थाना में उपरोक्त एफआइआर दर्ज की गई थी।

PUBG खेलने से रोका तो लड़के ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

https://youtu.be/Q7l936QiISc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *