पंजाब: अब पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता तृप्त राजिंदर बाजवा पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 11 Jun 2022

tript bajwa

अमृतसर। पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार के एक और मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसते दिख रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा पर गांव भगतपुरा की जमीन बेचकर करोड़ों रुपये का घोटाला करने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि गोल्डन गेट के पास स्थित अल्फा इंटरनेशनल सिटी कालोनी में पंचायत के 32 कनाल 16 मरले की जमीन सवा करोड रुपए में बेच दी, जबकि इस जगह की कुल कीमत साढ़े सात करोड़ प्रति एकड़ है। इसमें करीब 28 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह सारा मामला वर्ष 2015 से अकाली दल की सरकार के समय में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि 10 मार्च, 2022 को कांग्रेस बुरी तरह से हार गई थी। इसके अगले ही दिन 11 मार्च, 2022 को पूर्व कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने यह जमीन बेचने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए उस पर मुहर लगा दी।

जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करवाई जाएगी

जब उन्होंने ऐसा किया उस समय कोड आफ कंडक्ट लगा हुआ था, बाजवा ने उसकी जरा भी परवाह नहीं की और यह जमीन बेचने के आदेश कर दिए।नकैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस मामले की जांच के लिए 3 नवंबर कमेटी का गठन किया है जो 8 दिनों में इसकी जांच करके सारी रिपोर्ट उन्हें देंगे।

उन्होंने कहा कि इस कमेटी में आईएएस अधिकारी अमित कुमार, पेंडू विकास डिपार्टमेंट के संयुक्त डायरेक्टर सरबजीत सिंह , सीनियर कानून अफसर जय हरविंदर सिंह अहलूवालिया को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी इसमें शामिल पाया गया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमेटी ने कहा तो जमीन की रजिस्ट्री निरस्त करवाई जाएगी।

PUBG खेलने से रोका तो लड़के ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

https://youtu.be/Q7l936QiISc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *