जालंधर: साईंदास स्कूल के पीछे ग्राउंड के साथ अवैध रूप से बन रही कामर्शियल बिल्डिंग, शिकायत के बाद भी ‘कमिश्नर साहिबा’ खामोश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 12 Jun 2022

जालंधर: साईंदास स्कूल के पीछे ग्राउंड के साथ अवैध रूप से बन रही कामर्शियल बिल्डिंग, शिकायत के बाद भी 'कमिश्नर साहिबा' खामोश

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर करणेश शर्मा के खिलाफ 100 से ज्यादा शिकायतें चल रही हैं, इसी क्रम में अब नई कमिश्नर दीपशिखा शर्मा के पास लगातार इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी और एमटीपी के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं, लेकिन नई कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने भी कार्ऱवाई को लेकर कोई सख्त रवैया नहीं दिखाया है। जिससे अवैध निर्माण करवाने वाले इंस्पैक्टर और अधिकारी मौज काट रहे हैं।

एक ऐसी ही शिकायत पटेल चौक के पास साईंदास स्कूल के पीछे ग्राउंड के साथ अवैध रूप से बन रही कामर्शियल बिल्डिंग की आई है, जहां तमाम शिकायतों के बाद भी इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी और एमटीपी ने इस अवैध कामर्शियल निर्माण पर कोई कार्ऱवाई नहीं की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत करेंगे

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि पटेल चौक के पास साईंदास स्कूल के पीछे ग्राउंड के साथ अवैध रूप से कामर्शियल बिल्डिंग बन रही है, इसकी शिकायत एटीपी और एमटीपी से की गई, लेकिन इन दोनों अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर उन्होंने निगम कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से भी शिकायत की, लेकिन बिल्डिंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रवि छाबड़ा ने कहा है कि इसे लेकर उन्होंने आरटीआई भी लगाई है। अगर निगम कमिश्नर ने कोई कार्ऱवाई नहीं की, तो स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत करेंगे। क्योंकि जालंधर में नगर निगम के खजाने को कुछ अफसर जमकर लूट रहे हैं। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

अमृतसर पुलिस की बड़ी नालायकी, नेता ने पुलिस के सामने कर दी हत्या

https://www.youtube.com/watch?v=9ZQbY8u6y3Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *