पंजाब: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू पर 2000 करोड़ रुपए के टेंडरों में घपले का आराेप, विजीलैंस जांच शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 12 Jun 2022

ashu

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस को लगा है। कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और बड़े नेता जहां भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं कई कांग्रेसी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार ने जांच शुरू करवा दी है। पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के बाद अब पूर्व फूड एंड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस एफआईआर दर्ज कर सकती है।

ठेकेदारों की यूनियन ने आशू के कार्यकाल में 2000 करोड़ रुपए के टेंडरों में घपले का आराेप लगाया है। विजिलेंस ने एसएसपी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी है। विजिलेंस पता लगाएगी कि पंजाब की करीब 2500 मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन उपलब्ध करवाने के टेंडर्स पर 2017-18 में कितना खर्च आया और 2020 में कितना खर्च किया गया।

खर्च असामान्य होने पर पैसा किन लोगों की जेब में गया। आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस आशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन उपलब्ध करवाने वाले ठेकेदारों की यूनियन का आरोप है कि 2019-2020 के बाद विभाग में टेंडर घोटाला हुआ।

मेरे खिलाफ आरोप निराधार: आशू

विजिलेंस के चीफ डायरेक्टर के ऑफिस ने लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी को जांच सौंपी है। ब्यूरो के 1 सीनियर अधिकारी ने ये पुष्टि की। आशू बोले- आरोप निराधार हैं। सरकार जांच करवा लें। जिलों के टेंडर डीसी के नेतृत्व में गठित कमेटियों ने अलॉट किए थे। इस समय साजिश के तहत आरोप लगाए गए ताकि कुछ न होते हुए भी विजिलेंस कार्रवाई में जुट जाए।

5 हजार छोटे ठेकेदारों को किया दरकिनार

शिकायतकर्ता लेबर और ट्रांसपोर्ट के छोटे ठेकेदारों की यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया, 3 साल तक लेबर कॉटेज, लेबर पीईजी व ट्रांसपोर्ट के टेंडरों में 5000 छोटे ठेकेदारों को दरकिनार कर चहेते 20-25 बड़े ठेकेदारों को मनमाने रेट पर ठेके अलॉट किए गए। यूनियन ने कहा, कोरोनाकाल के दौरान 2019-20 में अचानक विभाग ने टेंडर के रेट्स दोगुने कर दिए गए।

पुलिस की बड़ी नालायकी, नेता ने पुलिस के सामने कर दी हत्या

https://youtu.be/9ZQbY8u6y3Y

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *