अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग लेने की हुई पुष्टि

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 13 Jun 2022

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग लेने की हुई पुष्टि

मुंबई। Siddhant Kapoor Drug Case: मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का बेटा और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग मामले में हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल जांच में ड्रग लेने की पुष्टि पुष्टि हुई है और इस मामले में उन्हें बंगलुरु के उलसुरु थाने में लाया गया है।

आपको बता दें सिद्धांत कपूर एक स्टार किड हैं। वो शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत ने भी फिल्मी दुनिया में अपना हाथ आजमाया था लेकिन वो अपने पिता और बहन की तरह कामयाब नहीं हुए। सिद्धांत कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी निभा चुके हैं।

करियर की शुरुआत बतौर डिस्क जॉकी की

स्टार-किड होने के बावजूद सिद्धांत (Siddhant Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डिस्क जॉकी की और बाद में हिंदी सिनेमा में बतौर असिस्टंट निर्देशक के तौर पर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम करने लगें। बतौर असिस्टंट निर्देशक सिधांत ने ‘भूल भुल्लैया’, ‘भाग-भाग’, ‘चुप चुप के’, ‘ढोल’ आदि फिल्मों में काम किया।

सिद्धांत (Siddhant Kapoor) ने फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ से डेब्यू किया, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, कंगना रनौत और जॉन अब्र्हाम मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद सिद्धांत, अनुराग कश्यप निर्देशित सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म ‘अगली’ में नजर आए।

वेब सीरीज में भी कर चुके हैं काम

सिद्धांत अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, दोनों भाई-बहन फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में एक साथ नजर आयें थे, जहां फिल्म में श्रद्धा ने दाऊद की बहन की भूमिका निभाई थी, तो वहीं सिद्धांत ने फिल्म में दाउद की भूमिका अदा की थी, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा सकी।

सिद्धांत (Siddhant Kapoor) फिल्म ‘चेहरे’ में भी नजर आए थे। ये फिल्म एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप के बारे में है। सिद्धांत (Siddhant Kapoor) के अलावा इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो ‘भौकाल’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आए थे।

सिर्फ 3 रुपये में 1GB डेटा, 56 दिन चलेगा यह Recharge, इसके आगे जियो-एयरटेल भी फेल

https://youtu.be/ZDspt2xMiF4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *