Punjab News: ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब दफ्तरों का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, घर बैठे बना सकते हैं लर्निंग लाइसेंस, CM मान ने लांच किया पोर्टल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 14 Jun 2022

Punjab News: ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब दफ्तरों का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, घर बैठे बना सकते हैं लर्निंग लाइसेंस, CM मान ने लांच किया पोर्टल

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब निवासियों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा की शुरुआत की, जिससे वह अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप पर केवल एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने नए पोर्टल www.sarathi.parivahan.gov.in की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक कदम है जिससे इच्छुक लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से अपने घरों में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी।’’

भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की सुविधा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत होने से लोगों को अब आर.टी.ए. कार्यालयों/ट्रैकों पर जाने के लिए किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भगवंत मान ने कहा कि अब वह घर बैठे ही अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप के एक क्लिक करने पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यदि लोग चाहें तो सुविधा केंद्र में भी अपने लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टैस्ट में हिस्सा ले सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता अपना आधार कार्ड अपलोड करते समय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके बाद वह ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टैस्ट में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता ऑनलाइन टैस्ट पास करने के बाद लाइसेंस को डाउनलोड करके इसका प्रिंट ले सकता है।

भगवंत मान ने कहा कि इससे उन लोगों के कीमती समय की बचत होगी, जिनको पहले लाइसेंस लेने के लिए लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2021-22 में 5.21 लाख आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से 5 लाख से अधिक आवेदनकर्ता आर.टी.ए. कार्यालयों में जाए बिना अपने लाइसेंस निर्विघ्न और बिना किसी दिक्कत के प्राप्त करेंगे।

भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतरीन नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके उनके कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में ऐसी अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

LOVE जिहाद की साजिश या हिन्दू लड़की से छेड़खानी, मुस्लिम लड़के की पिटाई

https://youtu.be/iHuCyUE59PE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *