पंजाब: अर्बन एस्टेट में खुले इमीग्रेशन दफ्तर के संचालक ने लोगों से ठगे 20 करोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

fraud

डेली संवाद, पटियाला
पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज दो राजपुरा रोड स्थित उड़ान इमीग्रेशन के संचालक को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गुरप्रीत सिंह निवासी नजदीक लहल कालोनी को मंगलवार को गिरफ्तार करने के अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज जीएस सिकंद ने कहा कि आरोपित के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से नौ केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। अर्बन एस्टेट थाने में ही इसके खिलाफ दो एफआइआर दर्ज हैं, जिसके बाद मुख्य आरोपित गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। एफआइआर में शामिल पांच के करीब अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

नेक्सट और तीसरी कंपनी उड़ान खोली

इंस्पेक्टर जीएस सिकंद ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर करीब बीस करोड़ रुपये ठगने के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आरोपित गुरप्रीत सिंह ने चार से आठ सदस्यों का एक स्टाफ रखा था, जो हर बार उसके साथ ही रहता था। सबसे पहले इसने कोटलाइन नाम से कंपनी खोली थी, जिसके बाद नेक्सट और तीसरी कंपनी उड़ान खोली थी।

आरोपित किसी भी जगह पर एक साल के लिए आफिस खोलता था, जिसके बाद विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करके स्टाफ सहित आफिस बंद करके फरार हो जाता था। उसके बाद नई जगह नए नाम से कंपनी खोलता था। यही नहीं उड़ान कंपनी के खिलाफ अर्बन एस्टेट में कई बार लोगों ने धरना भी लगाया था और इसके खिलाफ डिप्टी कमिश्नर को लिखित रूप में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

LOVE जिहाद की साजिश या हिन्दू लड़की से छेड़खानी

https://youtu.be/iHuCyUE59PE




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *