जालंधर निगम के अफसरों की अवैध निर्माण पर फुल कृपा, पुलिस थाना-4 के सामने SR रेमेंड शोरूम के पीछे बनवा दी कामर्शियल इमारत

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 173 शब्द|📅 15 Jun 2022

जालंधर निगम के अफसरों की अवैध निर्माण पर फुल कृपा, पुलिस थाना-4 के सामने SR रेमेंड शोरूम के पीछे बनवा दी कामर्शियल इमारत

डेली संवाद, जालंधर
पुलिस थाना डिवीजन-4 के सामने एसआर रेमेंड शोरूम के पीछे अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। इस जगह को मार्केट डेवलेप करने वाली कंपनी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सुरक्षित रखा था। यह जगह नक्शे में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए दर्शाई गई है।

अब इस जगह पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण शुरू हो रहा है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने निगम कमिश्नर दीपशिखा शर्मा से की थी। इसके बाद इस पर कार्ऱवाई के लिए एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी वजीर राज को लिखा गया, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने कहा है कि इसकी शिकायत कमिश्नर के बाद अब स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर से करेंगे। इसके साथ ही इसकी विजीलैंस ब्यूरो से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण करवा कर निगम के अफसर अपनी जेबें भर रहे हैं।

श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवार पर लिखे गए खालिस्तानी नारे

https://youtu.be/iHuCyUE59PE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *