Punjab News: जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले शहर में अलगाववादी नारे दीवार पर लिखे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि जानकारी होते ही पुलिस ने नारे को मिटा दिया है। यह नारे शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवारों पर लिखे गए हैं।

पुलिस का कहना है कि हम नारे लिखने वालों का पता लगाने में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बता दें कि आज यानी बुधवार दोपहर को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जालंधर का दौरा करेंगे। पूरे शहर में व्यवस्था चाक चौबंद हैं।

गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो भी जारी

इससे पहले पिछले रविवार को आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) ने रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर (डीआरएम) की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। संगठन के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है।

डीआरएम आफिस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के बारे में फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर अमृत सिंह के नाम एक पत्र भी लिखा है, जो हर मीडिया कर्मी की मेल पर भी भेजा गया था। सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने ये नारे लिखे देख पुलिस को सूचित किया था।

LOVE जिहाद की साजिश या हिन्दू लड़की से छेड़खानी

https://youtu.be/iHuCyUE59PE




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *