Punjab News: जालंधर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्तौल, 6.50 लाख की ड्रग मनी और 103 ग्राम हेरोइन बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 16 Jun 2022

Punjab News: जालंधर में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 4 पिस्तौल, 6.50 लाख की ड्रग मनी और 103 ग्राम हेरोइन बरामद

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर
पंजाब पुलिस ने आज नशों और हथियारों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुये टी-प्वाइंट लाडोवाली रोड जालंधर में विशेष पुलिस चैकिंग के दौरान पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट का पर्दाफाश जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल की तरफ से किया गया है।

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सन्नी, स्माइल उर्फ शेरू, दिवांश उर्फ वंश, हैप्पी और लव कुमार, सभी निवासी जालंधर के तौर पर हुयी है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार .32 बोर की पिस्तौलों समेत 6 मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस, 6.5 लाख रुपए की ड्रग मनी, 103 ग्राम हेरोइन, तीन कारें- मारुति स्विफ्ट, हुंडई सैंट्रो और हौंडा अमेज़ और 550 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है।

मुलजिमों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चौकसी तेज़ कर दी है और नशों के विरुद्ध जीरो सहनशीलता नीति अपनायी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर गुरशरण सिंह संधू ने बताया की मुलजिम लव कुमार को छोड़ कर बाकी चारों मुलजिमों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है जो शहर में कई हिंसक अपराधों के मामलों में वांछित थे और लम्बे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

उन्होंने कहा की सन्नी और शेरू हाल ही में एक स्थानीय फैक्टरी मालिक की कार पर हुयी गोलीबारी की घटना में भी शामिल पाये गए थे और वह कई मामलों में घोषित अपराधी भी थे। उन्होंने बताया की इन मुलजिमों से पूछताछ के बाद शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज कई अपराधिक मामलों के सुलझने की उम्मीद है।

अंजाम देने की योजना बना रहा

सीपी गुरशरण सिंह संधू ने बताया की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि यह गिरोह आने वाले दिनों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी थाना नयी बरादरी जालंधर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 और 22 और हथियार एक्ट की धारा 25-54-59 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 68 तारीख 16.06.2022 दर्ज है।

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *