रोहतक। हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम पैरोल पर आज छूट गया है। रोहतक के सुनारिया जेल में राम रहीम सजा काट रहा है, जहां से उसे पैरोल पर रिहा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक राम रहीम पैरोल पर रिहा होने के बाद बागपत (उत्तर प्रदेश) में स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर पहुंचा है। सूत्र बता रहे हैं कि पैरोल पर रिहा होने के बाद उसे जेल से लेने हनीप्रीत और उसके परिवार के कुछ लोग पहुंचे थे। उधर, बागपत के पास डेरे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आपको बता दें कि गुरमीत को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिनों की पैरोल मिली थी। गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 7.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है।
Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?
https://youtu.be/VvC-hQBW_P0