इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैम्पस ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ से सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 17 Jun 2022

इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैम्पस ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ से सम्मानित

डेली संवाद, जालंधर
मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी द्वारा चलाए जा रहे राज्य-स्तरीय तथा जिला-स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत सभी मानदंडों को पूरा करते हुए इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां कैम्पस को पंजाब सरकार द्वारा जिला-स्तर पर ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22‘ से सम्मानित किया गया है जो कि इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के लिए अत्यंत गर्व और गौरव की बात है।

सरकार द्वारा स्कूलों के मूल्यांकन हेतु निर्धारित मापदंडों जैसे स्वच्छ जल, सैनिटाइजेशन, हाईजीन, हाथों की स्वच्छता, संचालन एवं रखरखाव, कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों के स्वभाव में आने वाले बदलाव, उनकी काउंसलिंग आदि पर खरे उतरने वाले इस स्कूल ने स्वच्छता के हर पहलू पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

यह पुरस्कार विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल तथा प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस) ने डी.सी. ऑफिस में डिप्टी कमिश्नर, जालंधर घनश्याम थोरी आईएएस के हाथों प्राप्त किया।

अत्यंत गर्व की बात है कि इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां कैम्पस एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम कैटेगरी के अंतर्गत ISO से भी सर्टिफाइड है। इसके साथ-साथ सभी मापदंडों को पूरा करते हुए इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां कैम्पस अब कैंब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (यू के ) से ग्रेड 1 से 8 करिकुलम पढ़ाने के लिए भी सर्टिफाइड है।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल को बधाई दी तथा समूह स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *