⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 81 शब्द|📅 17 Jun 2022

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। शहर में कंपनी बाग चौक के आगे स्थित सुपर क्रिमिका आइसक्रीम और स्वीट शॉप पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा है। सूत्र बता रहे हैं कि सुपर क्रीमका आइसक्रीम बड़े स्तर पर बिलों में गड़बड़ी कर रहा था।
सुपर क्रिमिका आइसक्रीम की शिकायत जीएसटी विभाग को पहुंची थी। जिसके बाद विभाग ने छापा मारकर बिलों की जांच की है। फिलहाल अभी सुपर क्रीमका आइसक्रीम में जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है।








