डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब के कांग्रेसी नेता और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इससे जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि हत्या की साजिश काफी समय से चल रही थी। मुसेवाला के बुलेटप्रूफ वाहन पर हमला करने की भी निश्चित योजना थी।
इस मामले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि मुसेवाला के बुलेट प्रूफ वाहन पर हमले की निश्चित योजना पहले बनाई गई थी। जी मीडिया के मुताबिक जालंधर में एक कंपनी से शूटरों ने देशी बुलेट प्रूफ वाहनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। खबर के मुताबिक लॉरेंस और गोल्डी ग्रुप के लोगों ने मुसेवाला के वाहन को बुलेट प्रूफ करने वाली कंपनी के लोगों से मुलाकात की थी।
बुलेटप्रूफ को लेकर क्वारीज आती हैं, किसी दूसरे की गाड़ी के बारे में जानकारी नहीं दी जाती
लग्गर इंडस्ट्री के मालिक संचित सोबती ने बताया कि कुछ जगह वेबुनियाद खबरें चल रही है। उनकी फैक्ट्री में किसी दूसरे की गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगता और न ही हमारी फैक्ट्री के लोग किसी दूसरे की गाड़ी के बारे में कुछ बताते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फैक्ट्री में गाड़ियों को बुलेटप्रूफ किया जाता है।
बुलेटप्रूफ की पूरी जानकारी स्थानीय शासन और पुलिस को दी जाती है। फोन पर लोग गाड़ियों को बुलेटप्रूफ को लेकर जानकारी हासिल करते हैं, उनका एक सैक्शन इसके लिए काम करता है। देश-दुनिया से गाड़ियों को बुलेटप्रूफ करवाने को लेकर क्वारीज आती रहती हैं। हमारी फैक्ट्री में किसी दूसरे की गाड़ी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?
https://youtu.be/VvC-hQBW_P0