डेली संवाद, भोआ
पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। पंजाब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस MLA जोगिंदरपाल भोआ को गिरफ्तार कर लिया है। पठानकोट की तारागढ़ पुलिस चौकी ने कुछ दिन पहले अवैध रेत खनन का केस दर्ज किया था।
उस दौरान पुलिस ने अवैध खनन करते वक्त एक मशीन, टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की थी। इसी मामले में जांच के बाद अब भोआ को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूरे मामले को पुलिस ने गुप्त रखा हुआ है। इस पर कोई कुछ नहीं कह रहा है।
जानकारी के मुताबिक कृष्णा स्टोन स्टोर के नाम से क्रशर स्टोर है। जिसमें जोगिंदरपाल भोआ की हिस्सेदारी है। यहां पुलिस ने रेड की थी। जिसके बाद 8 जून को रेड की गई थी। जोगिंदरपाल का लंबे समय से अवैध रेत खनन में नाम आ रहा था। हालांकि पहले उनकी पार्टी कांग्रेस की सरकार थी, इसलिए उन पर पुलिस के हाथ डालने की हिम्मत नहीं हुई।
Ex MLA ने खोली सुखबीर और केजरीवाल की पोल?
https://youtu.be/VvC-hQBW_P0