मुख्यमंत्री भगवंत मान ने काबुल में गुरुद्वारा साहिब पर हमले की निंदा की, कहा- ये आतंकवादियों की क्रूर और कायरतापूर्ण कार्यवाही

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 18 Jun 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने काबुल में गुरुद्वारा साहिब पर हमले की निंदा की, कहा- ये आतंकवादियों की क्रूर और कायरतापूर्ण कार्यवाही

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने काबुल के गुरुद्वारा साहिब पर आतंकवादियों की तरफ से किये गए क्रूर और घृणित हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहाँ जारी एक बयान में कहा कि यह एक अमानवीय कार्यवाही है और मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल में बसते सिखों की सुरक्षा यकीनी बनाने की अपील करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘करते परवान’ गुरुद्वारा साहिब में सिखों पर हमला दहशतगर्दों की शर्मनाक और कायरतापूर्ण कार्यवाही है, जिन्होंने पवित्र गुरुद्वारा साहिब में निर्दोश सिखों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मुद्दे को अफगानिस्तान सरकार के समक्ष उठाना चाहिए और यह यकीनी बनाना चाहिए कि वहां रहते सिखों को कोई नुकसान न पहुँचे। भगवंत मान ने कहा कि भारत सरकार को गुरुद्वारा साहिबान में सिखों की सुरक्षा यकीनी बनानी चाहिए।

मानवता के कल्याण के लिए रोज़मर्रा अरदास

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री को निर्णायक और तेज़ी के साथ कदम उठाने की ज़रूरत है। उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आतंकवादियों ने धार्मिक स्थानों को भी ऐसी वहशियाना कार्यवाहियां करने के लिए नहीं बक्शा। भगवंत मान ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और उनका एकमात्र मकसद लोगों में दहशत फैलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जहाँ समूची मानवता के कल्याण के लिए रोज़मर्रा अरदास की जाती है, पर हमला करना कल्पना से परे है। उन्होंने दोहराया कि यह एक घिनौनी कार्यवाही है, जिसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। भगवंत मान ने पंजाबियों को काबुल में बसते समूह सिखों की चढ़दी कला के लिए अरदास करने की अपील की।

SDM की बेटी पुलिस अफसर बन क्यों बाप को भेजना चाहती हैं ‘जेल’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *