जालंधर के Firangi Restaurant में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा, मैनेजर समेत कई काबू

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
Police Raid in Firangi Restaurant Jalandhar: जालंधर के Firangi Restaurant में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने यहां छापा मारकर चार हुक्का बरामद किया है। यहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोप है कि इसकी कई बार पुलिस थाना-7 में शिकायत हुई, लेकिन थाना-7 की पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हटती रहती है।

जालंधर के चुनमुन मॉल में पुलिस ने छापा मारकर फिरंगी रैस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार से हुक्का बरामद किया। यही नहीं, यहां से कई लोगों को काबू भी किया। पुलिस ने रैस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

चुनमुन मॉल में स्थित फिरंगी रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारा तो वहां 4 हुक्का बरामद हुए हैं। पुलिस ने फिरंगी रेस्टोरेंट के मैनेजर रितेश सहगल निवासी मोहल्ला शिवराजगढ़ को काबू किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने वाले विनय संधू प्रिंस निवासी संसारपुर रविंद्र पुत्र गेंदा को काबू किया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

SDM की बेटी अफसर बन क्यों बाप को भेजना चाहती हैं ‘जेल’

https://youtu.be/i2lgnuXbQDY




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *