डेली संवाद, मोगा
Firing in Moga Punjab: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर आ रही है। मोगा के गांव बंबीहा में तोबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग एक किसान के घर को टारगेट कर के किया गया। इस किसान को कुछ दिन पहले गैंगस्टरों के एक ग्रुप ने पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, लेकिन किसान ने रंगदारी देने से साफ मना कर दिया।
आपको बता दें कि बंबीहा गांव का गैंगस्टर दविंदर बंबीहा रहने वाला है। पंजाब में गोलीबारी, गैंगवार और हत्या आम होती जा रही है। जिससे मोगा के गांव बंबीहा में किसान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना के पीछे पुलिस को शक है कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गुर्गों का हाथ हो सकता है। पुलिस के मुताबिक विदेश बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है।
इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। कहा जा रहा है कि 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई है। इससे पहले उक्त किसान को WhatsApp पर फोन कर रंगदारी के लिए धमकी दी गई थी। गांव बंबीहा के किसान त्रिलोचन सिंह को कुछ दिन पहले रंगदारी के लिए फोन आया था।
SDM की बेटी अफसर बन क्यों बाप को भेजना चाहती हैं ‘जेल’
https://youtu.be/i2lgnuXbQDY