डेली संवाद, चंडीगढ़
Threatened to kill Punjab Chief Minister Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हत्या करने की धमकी दी गई है। यह धमकी आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (SFJ) ने दी है। धमकी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का हश्र भी पूर्व मुख्यंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। इसके बाद पुलिस औऱ खुफिया विभाग अलर्ट पर है।
संगरूर लोक सभा उपचुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शहर दौरे से पहले शहर के प्राचीन मंदिर श्री महाकाली देवी के पिछले मुख्य गेट व दीवारों पर रविवार रात खालिस्तानी नारे लिखे मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी कैमरा की भी फुटेज चेक की जाएगी
महिला पुलिस स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर अज्ञात व्यक्तियों ने काली माता मंदिर के गेट पर खालिस्तानी नारे लिख दिए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरा की भी फुटेज चेक की जाएगी। घटना को जिस किसी ने भी अंजाम दिया, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मंदिर के गेट से सटी दीवार पर भी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) की ओर से लिखे गए नारों और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है। इसके बाद पुलिस को इस घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने तुरंत ही मंदिर के गेट व दीवारों पर लिखे नारों पर पेंट करवा कर इसे मिटा दिया।
वायरल वीडियो में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया कि खालिस्तानी नारे खालिस्तान समर्थकों ने लिखे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्तानी समर्थकों की हिमायत से ही बनी है। अगर केजरीवाल और भगवंत मान खालिस्तान के खिलाफ जाएंगे तो उनका हश्र भी बेअंत सिंह वाला ही होगा।
रबड़ इंडस्ट्री के मालिक का बेटा होटल में गर्लफ्रैंड के साथ मना रहा था रंगरेलियां, तभी पहुंच गई पत्नी
https://www.youtube.com/watch?v=pZiUqGe47FE