कैबिनेट मंत्री समेत 18 MLA हुए गायब! मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ीं, बुलाई आपात बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 21 Jun 2022

कैबिनेट मंत्री समेत 18 MLA हुए गायब! मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ीं, बुलाई आपात बैठक

मुंबई। Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र में सियासी घमासान उबाल पर है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कैबिनेट मंत्री और शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ समेत 18 विधायक गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं।

चर्चा है कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद से ही पार्टी आलाकमान का एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हुआ है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा

उन्होंने कहा, ‘शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।’

राउत ने आगे कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौटेंगे और सब ठीक हो जाएगा।

रबड़ इंडस्ट्री के मालिक का बेटा होटल में गर्लफ्रैंड के साथ मना रहा था रंगरेलियां

https://youtu.be/pZiUqGe47FE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *