जालंधर: दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें CCTV फुटेज और VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
Gold Loot in Jalandhar: जालंधर से बड़ी खबर है। यहां घर में काम मांगने के बहाने आई दो महिलाओं ने दीदी दीदी बोलकर पहले घर गेट खुलवाया, फिर घर में घुसकर 50 तोला सोना लूट लिया। इन दोनों महिलाओं के चेहरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी औऱ सीसीटीवी फुटेज के आधार खोजबीन शुरू कर दी है।

जालंधर के शक्ति नगर में आज 2 महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर काम मांगने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक आज शक्ति नगर में दो महिलाएं घर में काम मांगने आई। जब उन्हें वहां पर एक परिवार ने घर में काम करने के लिए बुलाया, तो उन्होंने मौका पाते ही करीब 50 से 60 तोले सोना चोरी कर फरार हो गई।

2 महिलाएं घर में काम मांगने आई थीं

शक्ति नगर के निवासी नरेश कुमार ने बताया कि 2 महिलाएं घर में काम मांगने आई थीं, उस दौरान उनकी पत्नी घर में थीं। इन दोनों महिलाओं द्वारा आज करीब 50 से 60 तोले सोने की चोरी कर ली गई। हमें घटना का करीब 11 बजे पता चला और पता चलते ही हमने पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आकर जांच शुरू कर दी है। जांच कर रहे पुलिस थाना 4 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी चैक किए जा रहे है। पुलिस ने 2 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें CCTV फुटेज और VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=KaqMcMvv_CM















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *