इंटरनेशनल योग दिवस पर डिप्स कालेज में करवाया गया योगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 21 Jun 2022

इंटरनेशनल योग दिवस पर डिप्स कालेज में करवाया गया योगा

डेली संवाद, जालंधर
आज की भाग दौड़ वाली जिदंगी में बच्चों और टीचर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स कालेज ऑफ एजुकेशन और पालीटेक्निक कालेज रड़ा मोड़ में छात्राओं और टीचर्स के लिए अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिवसीय योगा कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप के दौरान योग टीचर्स ने बच्चों और स्टाफ के सदस्यों को स्ट्रैस से दूर रहने के लिए विभिन्न तरह की योग गतिविधियां करवाई। इस दौरान स्टाफ और स्टूडेंट्स को प्रयायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, बाल आसन, अर्ध चंद्रासन, वृक्षासन, सेतु बांध, नटराज आसन, ओम-विलोम आदि आसन करने का सही तरीका और उनके फायदे बताए। योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

योग शरीर को स्वस्थ, लचीला और शक्तिशाली बनाता है

योग करने से बच्चे-बड़े, महिला पुरूष सबको फायदा होता है। योग का नियमित अभ्यास शरीर को रोगमुक्त बनाता है। रक्त संचार और पाचन तंत्र बेहतर होता है। योग शरीर को स्वस्थ, लचीला और शक्तिशाली बनाता है। प्रिंसिपल्स ने कहा कि योग दिवस मनाने का मुख्य मकसद लोगों को योग के फायदों के बारे में जागरूक करवाना है। इस साल योग दिवस का थीम मानवता के लिए योग है।

भारत को हमेशा से ही योग गुरू कहा जाता है क्योंकि भारत में ही योग की शुरूआत हुई थी लेकिन अब योग विदेशों में भी काफी प्रचलित हो जाता है। एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि योग करते हुए बहुत सारी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए ताकि योग से हमें पूरा फायदा मिल सके। शुरूआत में योग हमेशा किसी योग इंस्ट्रेक्टर के साथ ही करना चाहिए।

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बच्चों और स्टाफ के सदस्यों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और एकग्रता बढ़ती है। यह हमारी भागदौड़ वाली जिदंगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://youtu.be/KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *