डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। पहले अपने कैबिनेट मंत्री को करप्शन के केस में जेल भिजवाया और एक वरिष्ठ आईएएस अफसर को गिरफ्तार करवाया है। ये आईएएस अफसर संजय पोपली हैं, जिन पर ठेकेदार से कमीशन लेने का आरोप है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक और मामले में पंजाब सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय पोपली को चंडीगढ़ और संजीव वत्स को जालंधर से गिफ्तार किया है। इन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को मंगलवार यानी आज अदालत में पेश किया गया।
सात करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना
जानकारी के मुताबिक करनाल निवासी एक ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि अधिकारी बिलों को क्लियर करने की एवज में एक फीसदी रिश्वत मांग रहे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय मे नवांशहर में सात करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना शुरू की गई थी।
इसमे वह एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने 12 जनवरी को आईएएस अधिकारी के सचिव के रूप में तैनात अधीक्षक स्तर के अधिकारी संजीव वत्स के माध्यम से 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया। विजिलेंस ने दावा किया कि पोपली ठेकेदार से शेष 3.5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने फोन कॉल रिकॉर्ड किया और भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पोपली ने पहले जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड का नेतृत्व किया था।
रबड़ इंडस्ट्री के मालिक का बेटा होटल में गर्लफ्रैंड के साथ मना रहा था रंगरेलियां
https://youtu.be/pZiUqGe47FE