सिपाही और SHO के बीच बना समलैंगिंक संबंध, सिपाही ने बनाई न्यूड वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 22 Jun 2022

सिपाही और SHO के बीच बना समलैंगिंक संबंध, सिपाही ने बनाई न्यूड वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

नागौर। Homosexual relationship formed constable and SHO: राजस्थान के नागौर में एक ऐसी घटना सामना आई है, जिससे पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार होना पड़ रहा है। नागौर में एक कॉन्स्टेबल और SHO के बीच कई महीनों से चल रहे समलैंगिक रिश्ते और ब्लैकमेलिंग का खुलासा हुआ है। मामला सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। फिलहाल एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक नागौर जिले के एसपी राममूर्ति जोशी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या और एक थाने के एसएचओ के बीच पिछले कई महीनों से समलैंगिक रिश्ते थे और दोनों सोशल मीडिया के जरिये अश्लील तस्वीरों के साथ चेटिंग किया करते थे।

कांस्टेबल ने SHO की बनाई न्यूड वीडियो

इसी दौरान कॉन्स्टेबल प्रदीप ने एक बार मौका पाकर मोबाइल पर ही एसएचओ की न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद से कॉन्स्टेबल ने एसएचओ को ब्लैकमेल करने का खेल शुरू कर दिया। एसपी जोशी ने बताया कि 8 महीने पहले शुरू हुआ व एसएचओ की दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद पहले मोबाइल चेटिंग फिर अश्लील हरकत और बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच समलैंगिक संबंध भी बन गए।

कॉन्स्टेबल की मंशा पहले से ही एसएचओ को ब्लैकमेल करने की थी, इसलिए उसने एसएचओ का न्यूड वीडियो बना लिया और उसके बाद एसएचओ से लाखों रुपये की डिमांड करने लगा। एसएचओ बेइज्जती के डर से अब तक करीब ढाई लाख रुपये कॉन्स्टेबल को दे चुका है, लेकिन कॉन्स्टेबल और रुपयों के साथ कार की मांग करने लगा।

SHO ने दर्ज कराया मामला

कॉन्स्टेबल प्रदीप बाज्या द्वारा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एसएचओ ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ खींवसर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले में एसपी राममूर्ति ने गंभीरता दिखाते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया और कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। एसपी की ओर से इस पूरे मामले की जांच सीओ विनोद कुमार को सौंपी गई है। साथ ही एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में कई जानकारियां मिली हैं जिनकी जांच की जा रही है।

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://youtu.be/KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *