देश में पहली बार आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, BJP की सियासी दांव में विपक्ष धराशायी, जाने कौन है ये आदिवासी महिला

Daily Samvad
2 Min Read
Draupadi-Murmu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 22 Jun 2022

देश में पहली बार आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, BJP की सियासी दांव में विपक्ष धराशायी, जाने कौन है ये आदिवासी महिला

डेली संवाद, नई दिल्ली
India Presidential Election: राष्ट्रपति (President) के लिए भाजपा वाले एनडीए (NDA) घटक ने बड़ा दांव खेला है। यह दांव आदिवासी महिला पर है। जिससे विपक्षी दल चारो खाने चित्त हो गए हैं। भाजपा की संसदीय बोर्ड ने (BJP Parliamentary Board Meeting) मीटिंग में लगभग 20 नामों पर चर्चा की गई, लेकिन जो चेहरा सबके सामने आया उसने सभी को चौंका दिया।

भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) एक ऐसा नाम जो किसी ने सोचा भी नहीं था, एक आदिवासी (Tribal) चेहरा जो पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए रेस में है, अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीत जाती हैं तो भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई आदिवासी राष्ट्रपति बनेगा।

बीजेपी में कई एक्सपेरिमेंट हुए

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी में कई एक्सपेरिमेंट हुए हैं, पार्टी की तरफ से लिए गए फैसलों ने कई बार चौंकाया है। इस बार भी द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने फिर एक बार चौंका दिया। इससे पार्टी ने आदिवासियों को साधने का काम तो किया ही साथ ही महिलाओं का भी ध्यान रखा।

देश की आम जनता से आदिवासी जनता हमेशा से ही अलग रही है। आदिवासी समाज हाशिए पर खिसकने कारण भी हैं जिनको लेकर वो लड़ते भी हैं। देश में उद्योग खनन के लिए जमीन की जरूरत होती है तो ऐसे में आदिवासियों की जमीन को छीन लिया जाता है। इसके साथ ही आदिवासी लोग भौगौलिक दृष्टि से जंगल में निवास करते हैं और हमेशा से ही जमीन के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं।

दीदी-दीदी बोलकर लूट लिया 50 तोला सोना, देखें VIDEO

https://youtu.be/KaqMcMvv_CM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *