जालंधर में पिस्तौल की नोक पर लूट, बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

Daily Samvad
2 Min Read
Robbed
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 23 Jun 2022

जालंधर में पिस्तौल की नोक पर लूट, बाइक सवार लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

डेली संवाद, जालंधर
Loot in Jalandhar Punjab: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर शहर के बाहर सरायखास में सीआरपीएफ कैंप के पास तीन मोटरसाइकिल सवारों ने गन प्वाइंट पर श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेककर वापस लौट रहे परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान लुटेरे कार सवार परिवार से गहने एवं नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक करतारपुर से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित सरायखास में सीआरपीएफ कैंप के पास तीन मोटरसाइकिल सवारों ने बुधवार देर रात गन प्वाइंट पर श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेककर वापस लौट रहे परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान लुटेरे कार सवार परिवार से गहने एवं नकदी लूटकर फरार हो गए।

पार्षद शैरी के रिश्तेदारों को लूटा

जानकारी के मुताबिक उक्त कार सवार जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार हैं। यह लोग कोलकाता से पंजाब आए हुए थे और अमृतसर साहिब माथा टेकने गए थे। कार सवार ने बताया कि जब वह सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचे तो उन्हें ऐसा लगा कि गाड़ी में कुछ समस्या है। गाड़ी से उतरकर देखा तो टायर पंक्चर था। वह स्टेपनी निकाल कर टायर बदलने लगे। कुछ देर बाद वहां बाइक सवार 3 लोग आए और उन्होंने मदद की बात कही।

टायर बदलने के बाद जब गाड़ी स्टार्ट करने लगे तो युवकों ने कुछ बख्शीश मांगी। उन्होंने पहले 200 और फिर उनके कहने पर 100 रुपये दे दिए। इतने में उक्त युवकों ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की चाबी निकाल ली और कहा कि जो भी है दे दो। सभी को गन प्वाइंट पर लेते हुए बदमाश महिलाओं से सोने के गहने व नगदी लूटकर फरार हो गए और जाते वक्त कार के टायर को भी तेज हथियार से फाड़ गए। कार सवारों ने बताया कि लुटेरों ने शराब पी रखी थी।

राम मंदिर को दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हो गए बाउंस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *