डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर की कई कंडम गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। जिससे इन गाड़ियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आज ही एक ऐसी गाड़ी का हादसा हो गया, जिससे नगर निगम की सहायक हैल्थ अफसर बाल-बाल बचीं।
नगर निगम की सहायक हैल्थ अफसर डा. सुमिता अबरोल आज सरकारी अंबेस्डर कार से दफ्तर जा रही थीं। इतने में भगवान नामदेव चौक के पास उनकी सरकारी गाड़ी का अगला पहिया निकल गया। जिससे अंबेस्डर कार सड़क पर घिसटती चली गई।
अचानक हुए इस हादसे से डा. सुमिता अबरोल सकते में आ गई। आपको बता दें कि नगर निगम में कई सालों से पुरानी और कंडम हो चुकी अंबेस्डर कार अधिकारियों को डरा रही हैं, लेकिन उन्हें मजबूरन इन कंडम कारों में बैठकर शहर का दौरा करना पड़ रहा है। ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि कार को रिपेयर के लिए दिया जाएगा।
पूर्व डिप्टी CM को गैंगस्टर की धमकी, ‘AAP’ का कसता शिंकजा
https://youtu.be/Ayle5IvwaZQ