नगर निगम के ई-नक्शा पोर्टल में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, हैड ड्राफ्ट्समैन नहीं कर सकेंगे नक्शा पास! जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 24 Jun 2022

डेली संवाद, जालंधर
Error in e-Naksha portal of Municipal Corporation: पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-नक्शा साफ्टवेयर में बहुत बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि टाउन प्लानिंग विंग में नक्शा पास करने वाले हेड ड्राफ्ट्समैन के लिए कोई जगह हीं नहीं दी गई है। जिससे हैड ड्राफ्ट्समैन की ई-नक्शा पास करने में भूमिका शून्य हो गई है। हालांकि इस साफ्टवेयर में ड्राफ्ट्समैन के लिए जगह जरूर है, मजबूरन हैड ड्राफ्ट्समैन को ड्राफ्ट्समैन के रूप में काम करना पड़ रहा है।

पूर्व की कांग्रेस सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने नगर निगमों के बिल्डिंग ब्रांच में फैले करप्शन को कम करने के लिए ई-नक्शा साफ्टवेयर को लागू किया था, इसमें लोगों को घर बैठे अपने घर का नक्शा मिलने का काम शामिल है। आनलाइन नक्शा पास करने के लिए ई-नक्शा का साफ्टवेयर पिछली सरकार ने तैयार करवाया था।

हेड ड्राफ्टमैन के लिए कोई जगह नहीं

उस समय सरकार से चूक यह हो गई कि ई-नक्शा पोर्टल में हैड ड्राफ्ट्समैन के लिए कोई जगह ही न हीं दी गई है। जबकि नक्शा पास करने में हैड ड्राफ्ट्समैन की अहम भूमिका मानी जाती है। ई-नक्शा पोर्टल में जूनियर इंजीनियर/बिल्डिंग इंस्पेक्टर, ड्राफ्टमैन और एटीपी, एमटीपी के साथ संयुक्त कमिश्नर को जगह दी गई है लेकिन हेड ड्राफ्टमैन के लिए कोई जगह नहीं दी गई।

अगर हेड ड्राफ्टमैन को कोई नक्शा पास करना है तो उसे ड्राफ्टमैन के रूप में काम करना होगा। उधर, ई नक्शा पोर्टल कंपनी का कहना है कि उसे जिन – जिन पदों की लिस्ट दी गई थी उन सभी को पोर्टल पर जगह दी गई है। हेड ड्राफ्ट मैन जैसी कोई पोस्ट उस लिस्ट में ही नहीं थी।

न कंप्यूटर न लैपटाप, मोबाइल से हो रहे हैं नक्शे पास

सरकार ने ई-नक्शा पोर्टल शुरू कर दिया, लेकिन नक्शा पास करने वाले ड्राफ्ट्समैन औऱ हैड ड्राफ्ट्समैन के पास न तो कोई कंप्यूटर है न लैपटाप और न कोई टैब। हैरानी की बात तो यह है कि ड्राफ्ट्समैन और हैड ड्राफ्ट्समैन को अपने-अपने मोबाइल से नक्शा पास करना पड़ रहा है, जिससे गलतियां होने के चांसेस ज्यादा हो जाते हैं।

मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

https://youtu.be/N9zcEE69BJ8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *