पंजाब: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पर लगे सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 24 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
Former Punjab Transport Minister Amarinder Singh Raja Warring Accused of Corruption: पंजाब के पूर्व मंत्रियों के करप्शन की लिस्ट में अब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम भी जुड़ गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार के निशाने पर अब राजा वडिंग भी आ गए हैं। आरोप है कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रहते अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सरकारी बसों की बॉडी बनवाने में 30 करोड़ से ज्यादा रुपए का घपला किया है।

पंजाब के पूर्व परिवहन मंत्री पर आरोप है कि पंजाब में सस्ती बस बॉडी होने के बावजूद वड़िंग ने राजस्थान के जयपुर स्थित कंपनी से बॉडी लगवाई गई। इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च किए गए। वहीं बसों को राजस्थान भेजने पर भी करीब डेढ़ करोड़ का डीजल खर्च हुआ। आरोप है कि 840 बसों की बॉडी लगाने पर 100.80 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

आपको बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पिछली कांग्रेस की सरकार में 3 महीने ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे। इस दौरान पंजाब रोडवेज और PRTC के लिए 840 बसें खरीदी गई। जिनकी बॉडी राजस्थान की कंपनी से लगवाई गई। राजस्थान की कंपनी ने एक बस की बॉडी के बदले 12 लाख रुपए लिए। इस तरह कुल 100.80 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

पंजाब की कंपनी 3 से 4 लाख सस्ता कुटेशन दिया था

यह पूरी जानकारी पंजाब के ही ट्रांसपोर्टर सन्नी ढिल्लो ने RTI जरिए सरकार से हासिल की है। RTI के माध्यम से पता चला कि भदौड़ की हरगोबिंद कोच और गोबिंद कोच ने सरकार को 8.40 लाख और 8.25 लाख रुपए की कोटेशन दी थी। इसके बावजूद मंत्री राजा वड़िंग ने बसों को बॉडी लगवाने के लिए राजस्थान भेजा। इस तरह एक बस की बॉडी लगवाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए गए।

वहीं, इस मामले में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि AAP सरकार के हर रडार को वे झेलने के लिए तैयार हूैं। वडिंग ने कहा कि यह राजनीतिक बदलाखोरी है क्योंकि सिर्फ पूर्व मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा।

पूर्व डिप्टी CM को गैंगस्टर की धमकी, ‘AAP’ का कसता शिंकजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *