विजीलैंस रेड के दौरान गोलीबारी, IAS संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
Firing during Vigilance Raid, IAS Sanjay Popli’s son dies: पंजाब से बड़ी खबर है। चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में विजिलेंस की टीम रेड करने पहुंची थी तो वहां गोली चल गई है। बताया जा रहा है कि गोली आईएएस संजय पोपली के बेटे को लगी, बताया जा रहा है कि संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई है। आइएएस संजय पोपली को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है, उनकी आज कोर्ट में पेशी होनी है।

विजीलैंस टीम चंडीगढ़ स्थित आईएएस संजय पोपली के घर में कुछ सामान बरामद करने के लिए पहुंची थी। विजिलेंस की टीम संजय पोपली के चंडीगढ़ घर में पहुंची थी, जहां गोली चली है। इस दौरान संजय पोपली के घर में गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोली संजय पोपली के बेटे को लगी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विजीलैंस टीम ने बेटे को गोली मार कर हत्या की

संजय पोपली के घर वालों का आरोप है कि विजीलैंस टीम ने बेटे को गोली मार कर हत्या की है। वहीं, विजीलैंस टीम का कहना है कि संजय पोपली के बेटे ने खुद को गोली मारी। विजिलेंस टीम से बहस के बाद खुद को गोली मारी है। संजय पोपली के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार उन्हें झूठे मामले में फंसा रही है।

जानकारी के मुताबिक विजीलैंस टीम आज संजय पोपली को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित घर में पहुंची थी। यहां संजय पोपली को एक कमरे में नीचे बंद कर दिया गया। संजय पोपली की पत्नी के मुताबिक विजीलैंस के अधिकारी धमकी दे रहे थे कि अगर संजय पोपली पेपर पर साइन नहीं करेंगे तो उनके बेटे को मार दिया जाएगा।

हत्या के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार

संजय पोपली के सामने उनके बेटे को घर के ऊपर कमरे में ले जाया गया। वहां बंद कमरे में गोली चली, इसके बाद उनके बेटे की मौत हो गई। संजय पोपली की पत्नी ने आऱोप लगाया है कि विजीलैंस ने उनके बेटे कार्तिक पोपली को गोली मारकर हत्या कर दी। संजय पोपली की पत्नी ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं।

मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

https://youtu.be/N9zcEE69BJ8















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *