पंजाब: IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की कैसे हुई मौत? मां का आरोप- इकलौते बेटे को विजीलैंस टीम ने गोली मारी, पढ़ें SSP ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 412 शब्द|📅 25 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
Punjab: How did the only son of IAS officer Sanjay Popli die?: करप्शन के आरोप में विजीलैंस की हिरासत में चल रहे पंजाब के सीनियर IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली (26) की सेक्टर-11 स्थित घर में गोली लगने से मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई, पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर में विजिलेंस जांच कर रही थी। परिवार का कहना है कि कार्तिक को गोली मार कर हत्या की गई है। वहीं चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

पंजाब विजिलेंस की टीम ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के केस में पकड़ा है। पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है। परिवार का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस उन पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाल रही थी। जिस वजह से आज ये घटना हुई है।

कार्तिक और विजीलैंस टीम में हुई बहस

संजय पोपली की पत्नी के मुताबिक विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। इस दौरान वहां छानबीन की गई। विजिलेंस कोई रिकवरी करने के लिए आई थी। इसी दौरान कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई। बहस के बाद ही उनके घर में गोली चली। कार्तिक की मां ने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने पंजाब के CM भगवंत मान को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

IAS अफसर के घर से मिले थे कारतूस

संजय पोपली की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने उनके चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित इसी घर की तलाशी ली थाी। वहां से 73 कारतूस मिले। इनमें 7.65MM के 41, .32 बोर के 2 और .22 बोर के 30 कारतूस भी शामिल हैं। जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया था।

कमीशन मांगने का आरोप

IAS अफसर संजय पोपली पंजाब सरकार में पेंशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप लगा कि सीवरेज बोर्ड का CEO रहते हुए 7.3 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था।

जिसमें से 3.50 लाख की पहली किश्त दी जा चुकी है। दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर हरियाणा के करनाल के ठेकेदार ने पंजाब सीएम की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसके बाद पोपली को गिरफ्तार कर लिया गया।

मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

https://youtu.be/N9zcEE69BJ8
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *