पंजाब: ‘मेरे बेटे कार्तिक की मेरी आंखों के सामने गोली मार कर हत्या की गई, मुझे भी मार देंगे’: IAS संजय पोपली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 25 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
Kartik Popli was shot in front of my eyes: पंजाब के आईएएस अफसर संजय पोपली (IAS Sanjay Popli) के बेटे की मौत में नया मोड़ आ गया है। आईएएस अफसर संजय पोपली ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा है कि उनके सामने ही उनके बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय पोपली ने कहा कि विजीलैंस वाले उन्हें भी मार देंगे।

मोहाली में अस्पताल पहुंचे संजय पोपली ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि उनके घर में उनकी आंखों के सामने उनके बेटे कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उन्हें मोहाली में हेल्थ चेकअप के लिए लेकर आ गए।

बेटे की हत्या हुई है

संजय पोपली इस समय विजीलैंस की कस्टडी में है। संजय पोपली ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या के बाद उन्हें भी मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान विजीलैंस की टीम ने संजय पोपली को अंदर गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन पोपली जोर जोर चिल्ला रहे थे कि उनके बेटे की हत्या हुई है।

आपको बता दें कि करप्शन के आरोप में विजीलैंस की हिरासत में चल रहे पंजाब के सीनियर IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली (26) की सेक्टर-11 स्थित घर में गोली लगने से मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई, पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर में विजिलेंस जांच कर रही थी।

संजय पोपली पर करप्शन का केस

परिवार का कहना है कि कार्तिक को गोली मार कर हत्या की गई है। वहीं चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। पंजाब विजिलेंस की टीम ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के केस में पकड़ा है।

IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/IN-dT7HETf4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *