पंजाब: IAS संजय पोपली के घर से 12.50 किलो सोना समेत चांदी और नकदी बरामद, बेटे की मौत के बाद कांग्रेसी नेता पहुंचे पोपली के घर, पढ़ें विजीलैंस ने क्या कहा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 471 शब्द|📅 25 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
Punjab: 12.50 kg gold recovered from the house of IAS Sanjay Popli: करप्शन के केस में गिरफ्तार चल रहे आईएएस संजय पोपली के घर से विजीलेंस टीम ने 12.50 किलो सोना बरामद करने का दावा किया है। विजीलैंस टीम का दावा है कि आईएएस संजय पोपली के घर से सोने की बिस्कुट और चांदी के किलो-किलो वजन के कई सामान बरामद हुई।

उधर, पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। कार्तिक की मां का आरोप है कि विजीलैंस टीम ने उनके इकलौते बेटे की हत्या की है। जबकि चंडीगढ़ के एसएसपी ने कहा है कि कार्तिक ने खुदकुशी की है। वहीं, विजीलैंस के अधिकारियों ने कहा है कि वे लोग रिकवरी के बाद वापस आ गए थे, उसके बाद पोपली के घर में गोली चली है।

सोने के बिस्कुट बरामद

भृष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय पोपली की गिरफ़्तारी के चार दिन बाद विजीलैंस ब्यूरो ने आज सैक्टर 11, चंडीगढ़ में उसके घर के स्टोर रूम से 12 किलो सोना, 3 किलो चाँदी, चार एप्पल आईफोन, एक सैमसंग फोल्ड फ़ोन और दो सैमसंग समार्टवॉच बरामद की हैं। 12 किलोग्राम सोने में 9 सोने की ईंटें ( हरेक 1 किलोग्राम), 49 सोने के बिस्कुट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं, जबकि 3 किलो चाँदी में 3 चाँदी की ईंटें ( हरेक 1 किलोग्राम) और 18 चाँदी के सिक्के ( हरेक 10 ग्राम) शामिल हैं।

आईएएस अधिकारी संजय पोपली को नवांशहर में सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के लिए टैंडरों को मंज़ूरी देने के लिए 7 लाख रुपए की रिश्वत के तौर पर 1 फीसदी कमीशन की माँग करने के दोष में 20 जून को गिरफ़्तार किया गया था। उसके साथी जिसकी पहचान सन्दीप वॉट्स के रूप में हुई है, को भी जालंधर से गिरफ़्तार किया गया था।

चाँदी और मोबाइल फ़ोन बरामद

विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संजय पोपली के बयानों के आधार पर विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और घर के स्टोर रूम में छिपाकर रखा सोना, चाँदी और मोबाइल फ़ोन बरामद किए।

उधर, भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि भगवंत मान ने कानून को ड्रामा बना दिया है। इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और कई कांग्रेसी नेता संजय पोपली के घर पहुंचे।

हाईकोर्ट में जाएंगी

संजय पोपली के घर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ रंधावा, प्रताप बाजवा, चब्बेवाल समेत कई कांग्रेसी पहुंचे हैं। उधर, इस पूरे मामले में मृतक कार्तिक पोपली की मां ने कहा है कि इसे लेकर वे हाईकोर्ट में जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विजीलैंस टीम ने उनके इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत?

https://www.youtube.com/watch?v=IN-dT7HETf4

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *