डेली संवाद, नई दिल्ली
By Election Result 2022: देश की 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटो की गिनती जारी है। पंजाब के संगरूर लोकसभा के वोटो की गिनती में सत्ताधारी AAP पार्टी की सरकार वाले प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान सबसे आगे हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश की रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुर में जहां सपा के आसिम रजा भाजपा प्रत्याशी से आगे हैं तो आजमगढ़ में सपा के धमेंद्र यादव ने भी बड़ी बढ़त बना ली है।
पंजाब की संगरूर सीट पर बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। यहां शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वहीं आप प्रत्याशी पिछड़ गए हैं। वहीं त्रिपुरा में सीएम मानिक साहा ने टाउन बारडोवली सीट से जीत दर्ज की है।
पंजाब: सिमरनजीत मान को मिली बड़ी बढ़त
पंजाब की संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत मान को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां आधे वोटों की गिनती पूरी हो गई है। सिमरनजीत 4843 मतों से आगे चल रहे हैं।
आंध्र प्रदेश: आत्मकूर में वाईएसआर कांग्रेस की जीत
आंध्र प्रदेश की आत्मकूर सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। यहां प्रत्याशी एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के जी भरत कुमार को हराया है।
त्रिपुरा: टाउन बारडोवली से सीएम मानिक साहा जीते
त्रिपुरा की टाउन बारडोवली सीट से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री मानिक साहा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 6104 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं यहां की जबराजनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। सूरमा सीट पर भी भाजपा को बढ़त है। अगरतला में कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन आगे चल रहे हैं।
त्रिपुरा में तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे
त्रिपुरा में चार विधानसभा में से तीन सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस एक विधानसभा सीट पर आगे है। टाउन बारडोवाली सीट पर छह राउंड की मतगणना के बाद सीएम माणिक साहा 4,363 मतों से आगे चल रहे हैं।
झारखंड: कांग्रेस प्रत्याशी आगे
झारखंड की मांडर सीट पर हुए उपचुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक कुल 10447 वोटों की गिनती हुई है। यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही हैं।
IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत
https://youtu.be/IN-dT7HETf4