टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा को कोरोना का संक्रमण, इंग्लैड में हुए कोरनटाइन

Daily Samvad
2 Min Read
Rohit-Sharma
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 26 Jun 2022

नई दिल्ली। Rohit Sharma tests positive for Covid-19: भारत की क्रिकेट टीम को इंग्लैड में बड़ा झटका लगका है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है रोहित शर्मा को कोरोना हो गया है। रोहित शर्मा covid-19 positive पाए गए हैं। इसलिए वे मैच नहीं खेल पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी और ऐसे में वे बल्लेबाजी नहीं कर सके। रोहित शर्मा का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

आरटी-पीसीआर टेस्ट

उधर, बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि “टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।”

अगर रोहित शर्मा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो फिर ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि वे 1 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। कोरोना से उबरने के लिए उनको कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में वे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

IAS अधिकारी संजय पोपली के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत

https://youtu.be/IN-dT7HETf4

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *