पंजाब: आर्मी एरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, सेना के दो जवानों की मौत, छावनी में हड़कंप

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 27 Jun 2022

डेली संवाद, पठानकोट: Firing in Army Area Pathankot: पठानकोट से बड़ी खबर है। यहां आर्मी एरिया में गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि पठानकोट के मीरथल सैन्य क्षेत्र में गोली चली है। इसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई है। अचानक हुई फायरिंग से सेना के कैंप में हड़कंप मच गया है। घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मीरथल आर्मी एरिया में तैनात सेना के एक जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इस गोलीबारी से सैन्य छावनी में अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान फायरिंग करने वाला आरोपी सेना का जवान लोकेश फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान लोकेश छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं जान गंवाने वाले हवलदार गौरीशंकर पश्चिम बंगाल और हवलदार सूर्यकांत महाराष्ट्र के लातूर के थे। सेना ने नंगल भूर पुलिस थाने में घटना की जानकारी दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। सेना की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *