पंजाब: दफ्तर में घुसकर 12 लाख की लूट, विरोध करने पर लुटेरों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 27 Jun 2022

मंडी गोबिंदगढ़। Loot in Mandi Gobindgarh Punjab: पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से बड़ी खबर है। दोपहर करीब 12 बजे मंडी गोबिंदगढ़ में जीटी रोड पर युवराज इम्पेक्स नामक फर्म में काम करने वाले युवक के दफ्तर में घुसकर लुटेरों ने करीब 12 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना को तीन नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया। लुटेरे ने परमिंदर की आंखों में पहले मिर्ची झोंकी, बाद में गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक युवराज इंपेक्स के पास काम करने वाले परमिंदर की आंखों में लुटेरों ने मिर्च डालकर 12 लाख रुपए लूट लिए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ है। लूट के दौरान परमिंदर ने बैग छीनने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी।

लुटेरे बाइक पर आए थे

गंभीर रूप से घायल परमिंदर को सरकारी हस्पताल मंडी गोविंदगढ़ में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे पटियाला रेफर कर दिया। इस मौके पर मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जांच के लिए आई पुलिस टीम की अगुआई एसपी राजपाल सिंह, डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह व थाना पर प्रभारी मोहम्मद जमील ने की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुटेरे तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। उन्होंने लूट को अंजाम दिया। जख्मी परमिंदर सरहिंद का रहने वाला है। पुलिस फिलहाल जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही कि कोई सुराग उनके हाथ लगे। वहीं, शहर में कई जगह पर नाकाबंदी करके वाहनों की भी जांच की जा रही है।

जालंधर के न्यू भारत नगर में डायरिया फैलने का खतरा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *